देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्यियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्यियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में एक जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, दो जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और सात जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो।
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।
आईएमडी ने शाम में दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

