विदेश की खबरें | दुनियाभर में सबसे ज्यादा फिल्में बॉलीवुड में बनती हैं : संरा उप महासचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने एक प्रतिष्ठित अमेरिकी विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में हॉलीवुड में नहीं बल्कि बॉलीवुड में बनती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 22 मई संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने एक प्रतिष्ठित अमेरिकी विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में हॉलीवुड में नहीं बल्कि बॉलीवुड में बनती है।

उन्होंने रविवार को टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में स्नातक कक्षा के छात्रों को दिए अपने संबोधन में भारत के फिल्म उद्योग के संदर्भ में कहा, ‘‘अगर मैं आपसे पूछती हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में कहां बनती है तो आपका क्या जवाब होगा? मैं आपको जिम्मेदार नहीं ठहराती अगर आपके दिमाग में हॉलीवुड आता है तो।’’

अमीना ने कहा, ‘‘लेकिन यह गलत है। वह दूसरे स्थान पर भी नहीं है। पहला भारत में बॉलीवुड है। दूसरा नाइजीरिया में नॉलीवुड है।’’

उन्होंने 2023 की स्नातक कक्षा के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर मैं आपसे पूछती हूं कि किस देश में संसद में सबसे अधिक महिलाएं हैं? तो जवाब स्वीडन नहीं है। सही जवाब रवांडा है और उसके बाद क्यूबा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर 2020 में आपसे पूछा गया होता कि हम एक साल के भीतर कहां सबसे बड़ा संघर्ष छिड़ते देखेंगे तो आपमें से कितनों ने यूरोप कहा होता?’’

संयुक्त राष्ट्र की उप नेता अमीना मोहम्मद ने कहा, ‘‘यह बताने का मतलब यह नहीं है कि दुनिया के बारे में जो कुछ भी आपने सोचा था वह गलत है। बल्कि यह कहना है कि आज की दुनिया आपकी सोच से कहीं अधिक जटिल, बहुआयामी, संपन्न और दिलचस्प है।’’

उन्होंने ग्लोबल साउथ से उभर रहे रचनात्मक उद्योगों को पहचानने की आवश्यकता पर जोर दिया जिनके कलाकार, फिल्म निर्माता और सांस्कृतिक अग्रदूत न केवल अपनी अर्थव्यवस्थाओं में काफी योगदान दे रहे हैं बल्कि सीमाओं को तोड़ रहे हैं, रूढ़ियों को चुनौती दे रहे हैं तथा अपने क्षेत्रों की धारणाओं को बदल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट निवेश मित्र पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, दुनियाभर में बनायी जाने वाली फिल्मों के संबंध में भारतीय फिल्म उद्योग सबसे बड़ा है। भारत 20 से अधिक ओं में हर साल 1,500-2,000 फिल्में बनाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\