खेल की खबरें | मैच अंतिम ओवर तक नहीं जाना चाहिए था : पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में एक गेंद रहते जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि जीत इतने करीब आकर दर्ज की जाये।

मोहाली, 13 अप्रैल गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में एक गेंद रहते जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि जीत इतने करीब आकर दर्ज की जाये।

पंड्या ने कहा कि निश्चित रूप से खिलाड़ी इस मैच से सीख लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस स्थिति (अच्छी) में थे, वहां से इतने करीब पहुंचकर जीत दर्ज करने की प्रशंसा नहीं करूंगा। हम इस मैच से काफी कुछ सीखेंगे। खेल की खूबसूरती यही है कि यह अंतिम ओवर तक खत्म नहीं होता। ’’

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा, ‘‘हमने डॉट गेंद अधिक खेलीं, आगे के मैचों में हमें इस पर ध्यान देना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों पर गर्व है कि छोटे स्कोर के बावजूद मैच अंतिम ओवर तक ले गये। ’’

लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मोहित शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट