Bulli Bai App Case: बुली बाई ऐप का ‘‘ मास्टरमाइंड’’ प्रतिभाशाली छात्र, पर कक्षा में अब तक नहीं आया- कॉलेज अधिकारी
‘बुली बाई’ ऐप का कथित ‘मास्टर माइंड’ नीरज बिश्नोई (21) जिसे असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया गया है, प्रतिभाशाली छात्र के तौर पर जाना जाता है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
सीहोर (मप्र), 7 जनवरी : ‘बुली बाई’ ऐप का कथित ‘मास्टर माइंड’ नीरज बिश्नोई (21) जिसे असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया गया है, प्रतिभाशाली छात्र के तौर पर जाना जाता है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लेकिन वह कभी व्यक्तिगत रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज वीआईटी भोपाल के सीहोर (मध्य प्रदेश)स्थित परिसर में कक्षा लेने नहीं आया. यह परिसर भोपाल से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है.
सीहोर के अवर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने बताया कि कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक बिश्नोई बीटेक पाठ्यक्रम में दूसरे वर्ष का छात्र है और अब तक उसने ऑनलाइन कक्षाएं ही ली हैं क्योंकि कोविड महामारी की वजह से ऑनलाइन कक्षाएं ही हो रही हैं. यह भी पढ़ें :Parabolic Fraud Case: अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संसथापकों ने सीबीआई जांच शुरू होने के बाद पद छोड़े
उन्होंने बताया कि कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक बिश्नोई प्रतिभाशाली छात्र है. बिश्नोई को असम के जोरहाट से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ‘‘बुली बाई’’ ऐप मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. इस ऐप पर ‘‘नीलामी’’ के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 12:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

