जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,082.91 करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 82,082.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।
नयी दिल्ली, 27 अगस्त सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 82,082.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।
बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।
इन सात कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 67,814.1 करोड़ रुपये बढ़ी है।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 58,690.9 करोड़ रुपये घटकर 16,71,073.78 करोड़ रुपये रह गया।
एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 20,893.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,81,835.08 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 2,498.89 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,08,926 करोड़ रुपये रह गई।
वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 21,025.39 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,788.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,716.34 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,79,267.17 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,199.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,89,579.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,731.21 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,461.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,738.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,36,978.91 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,972.23 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,03,222.31 करोड़ रुपये रहा।
आईटीसी की बाजार हैसियत 2,430.64 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,251.90 करोड़ रुपये रही।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

