Delhi: नौकरी से निकाले जाने पर व्यक्ति ने अपने Ex-employer की पत्नी की हत्या की, हुआ गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को, नौकरी से निकाले जाने पर अपने पूर्व नियोक्ता की पत्नी की कथित रूप से हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के बुराड़ी इलाके में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को, नौकरी से निकाले जाने पर अपने पूर्व नियोक्ता (Ex-Employer) की पत्नी (Wife) की कथित रूप से हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस (Police) ने मंगलवार को बताया कि वाहन चालक राकेश ने बुराड़ी के वेस्ट संत नगर में सोमवार को पिंकी को कथित रूप से गला घोंटकर एवं बिजली के झटके देकर मार डाला. उस वक्त वह घर पर अकेली थी. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी (Sagar Singh Kalsi) ने बताया कि राकेश ने सोमवार को बुराड़ी में पुलिसकर्मियों के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने पिंकी का शव उसके घर से बरामद किया.
कलसी ने बताया कि बुराड़ी थाने में भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान राकेश ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात वीरेंद्र कुमार से हुई थी जो दिल्ली विश्वविद्यालय में तदर्थ सहायक प्रोफेसर हैं.
पुलिस के मुताबिक, कुमार ने राकेश को अपनी टैक्सी दी और उसके परिवार को अपने घर में ऊपरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दिया। राकेश को हर महीने वेतन नहीं मिल रहा था और उसने कुमार से कहा था कि जब उसे जरूरत होगी तब वह उसे पूरा पैसा एक साथ दे दें. यह भी पढ़े: पति की हत्या करके FB पर पत्नी ने लिखा कबूलनामा, खुद की भी जान लेने की कोशिश की- जानें पूरा मामला
राकेश ने पुलिस को बताया कि पिंकी (32) ने अपने पति कुमार से राकेश को घर एवं नौकरी से निकाल देने को कहा. पिंकी ने उसे उसकी पूरी बकाया तनख्वाह भी देने से इंकार कर दिया जो करीब तीन लख रुपये थी. पुलिस के अनुसार, सोमवार को राकेश को पता चला कि कुमार अपनी मां के साथ अस्पताल में हैं तथा पिंकी घर पर अकेली है. वह नशे में कुमार के घर गया तथा गला घोंटकर पिंकी को मार डाला. राकेश ने यह भी बताया कि उसने गला घोंटने के बाद पिंकी को बिजली के झटके भी दिये. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच चल रही है तथा पोस्टमार्टम के बाद ही बिजली के झटके देने की पुष्टि हो पाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

