देश की खबरें | टिहरी में तीन बच्चों को अपना निवाला बनाने वाले नरभक्षी तेंदुए को वन विभाग ने मारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के टिहरी जिले में भिलंगना वन रेंज में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने नरभक्षी तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मार दिया है। इससे वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनता सभी ने राहत की सांस ली है।
नयी टिहरी, 27 नवंबर उत्तराखंड के टिहरी जिले में भिलंगना वन रेंज में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने नरभक्षी तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मार दिया है। इससे वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनता सभी ने राहत की सांस ली है।
टिहरी के वन प्रभागीय अधिकारी पुनीत तोमर ने बुधवार को बताया कि तेंदुए को मंगलवार रात करीब 10 बजे भौड़ गांव के पास वन विभाग के शिकारियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया।
नरभक्षाी तेंदुए ने तीन माह के भीतर तीन बच्चों को हमला कर मार डाला था। तेंदुए ने 23 जुलाई को भौड़ गांव में 29 सितंबर को पुर्वाल गांव और 19 अक्टूबर को कोट-महर गांव में एक-एक बच्चे को अपना निवाला बनाया था जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग ने तेंदुए को मारने की लिए चार विशेष टीमें तैनात की थीं।
तोमर ने बताया कि नरभक्षी तेंदुआ मादा थी। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ जख्मी था और ट्रैप कैमरा और सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था।
वन अधिकारी ने, हालांकि, ग्रामीणों को अभी भी एहतियात बरतने की अपील की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

