एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को सुनायी गयी फांसी की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी एक व्यक्ति को मंगलवार को फांसी एवं एक लाख 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनायी।

देश की खबरें | बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को सुनायी गयी फांसी की सजा

मथुरा, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी एक व्यक्ति को मंगलवार को फांसी एवं एक लाख 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनायी।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने मंगलवार को बताया कि 21 जून 2022 को कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगला मेव गांव में खाली पड़े एक मकान के पशुओं को बांधने के स्थान पर नौ साल के एक बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

इस मामले में गांव की ही एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में बच्चे के साथ कुकर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जांच में दरियाब नामक एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पायी गयी। गांव के बच्चों से पता चला कि वह भी कई बार बच्चों के साथ खेलने के लिए आ जाता था।

दरयाब से जब पूछताछ की गयी तो उसने खुद को सब्जी बेचने वाला बताते हुए कहा कि वारदात के दिन तो वह गांव से बाहर सब्जी बेचने गया था। मगर तफ्तीश में उसकी बात झूठी निकली। पुलिस के हाथ प्रमाण लगने के बाद दरयाब ने अपराध कुबूल कर लिया।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (विशेष पॉक्सो न्यायालय) रामकिशोर यादव (तृतीय) ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को दरयाब को दोषी करार देते हुए फांसी और एक लाख 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).