देश की खबरें | ओडिशा से चरस आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का प्रमुख आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के सुदूर नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह को कथित तौर पर बड़ी मात्रा में चरस की आपूर्ति करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के सुदूर नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह को कथित तौर पर बड़ी मात्रा में चरस की आपूर्ति करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी भागीरथी पधान (27) के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि वह इस गिरोह का मुख्य आपूर्तिकर्ता है। मार्च में 120 किलोग्राम चरस जब्त कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने कहा, ‘‘पधान फूलबनी (जिसे कंधमाल भी कहा जाता है) जिले के घने नक्सल प्रभावित वन क्षेत्रों से तस्करी किए गए गांजा/भांग की एक अच्छी तरह से स्थापित आपूर्ति शृंखला चलाता था, जहां वह अवैध खेती की भी देखरेख करता था।’’

उन्होंने बताया कि सुराग और तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने आरोपी को ओडिशा के कंधमाल में गोछापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से खोज निकाला।

पुलिस ने कहा कि पधान आपूर्ति नेटवर्क का एक प्रमुख व्यक्ति था, जो चरस (जिसे स्थानीय तौर पर 'कंचन' कहा जाता है) को भारत के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता था।

उसका नाम हर्ष प्रताप सिंह और ईशान सिंह से पूछताछ के दौरान सामने आया। दोनों को इस वर्ष की शुरुआत में 120 किलोग्राम चरस जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा भागीरथी पधान पर पहले भी 2017 में ओडिशा में इसी तरह के अपराधों के लिए एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज