Haryana Shocker: कनाडा से आई प्रेमिका की प्रेमी ने ही हत्या कर सोनीपत में दफनाया शव, एक साल बाद मिला कंकाल
हरियाणा के रोहतक से पिछले साल उच्च शिक्षा प्राप्त करने कनाडा गई युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने ही जून 2022 में उस वक्त हत्या कर शव सोनीपत में खेत में दफना दिया था जब वह उससे मिलने आई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
चंडीगढ़, 6 अप्रैल : हरियाणा (Haryana) के रोहतक से पिछले साल उच्च शिक्षा प्राप्त करने कनाडा गई युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने ही जून 2022 में उस वक्त हत्या कर शव सोनीपत में खेत में दफना दिया था जब वह उससे मिलने आई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मामले की जांच कर रही भिवानी की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने बताया कि युवती का कंकाल गनौर के गढ़ी -झंझरा मार्ग के नजदीक मंगलवार को मिला. उन्होंने बताया कि महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को दो अप्रैल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : Stones Pelted At Vande Bharat: विशाखापत्तनम में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
सीआईए-2 भिवानी के प्रभारी रविंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि आरोपी सुनील पहले से शादीशुदा था और उसने 23 वर्षीय मोनिका की हत्या की. उसके दो बच्चे भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

