देश की खबरें | जम्मू में विधानसभा भवन की लॉबी में आग लगी, फर्नीचर और पुरानी तस्वीरें जलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर विधानसभा की लॉबी में बुधवार को आग लग जाने से फर्नीचर को मामूली क्षति हुई और कुछ पुरानी तस्वीरें जल गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 11 जून जम्मू कश्मीर विधानसभा की लॉबी में बुधवार को आग लग जाने से फर्नीचर को मामूली क्षति हुई और कुछ पुरानी तस्वीरें जल गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 9.34 बजे आग लगने की सूचना मिली जिस पर कुछ ही मिनट में काबू पा लिया गया।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि यहां सिविल सचिवालय परिसर में स्थित दो मंजिला विधानसभा भवन की लॉबी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

उन्होंने कहा कि सिविल सचिवालय में स्थानीय दमकल केंद्र ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कुछ पुरानी तस्वीरें और कुछ फर्नीचर जल गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी