देश की खबरें | पुडुचेरी की उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख प्रकट किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने ओडिशा में ट्रेन हादसे मे हुई यात्रियों की मौत पर शनिवार को शोक प्रकट किया।
पुडुचेरी, तीन जून पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने ओडिशा में ट्रेन हादसे मे हुई यात्रियों की मौत पर शनिवार को शोक प्रकट किया।
सौंदर्यराजन ने एक बयान में कहा कि माहे क्षेत्र में आज के उनके सारे कार्यक्रम उन लोगों को श्रद्धांजलि के तौर पर रद्द कर दिये गये हैं जिनकी ओडिशा में ट्रेन हादसे में जान चली गयी है।
उन्होंने इस हादसे पर दुख प्रकट किया और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्रासदपूर्ण घटना ने पूरे देश को ‘हिलाकर रख दिया है।’
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की खबर से देश में लोग बेहद गमजदा है क्योंकि खबरों के अनुसार इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है तथा करीब 803 लोग घायल हुए हैं।
रंगासामी ने कहा कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें वह शीघ्र स्वस्थ करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)