देश की खबरें | गुरुग्राम के एक गांव में घुसकर किशोर को घायल करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, तीन जनवरी गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे तेंदुआ गांव में देखा गया था।

पुलिस के अनुसार गांव के अंदर सड़कों पर घूम रहे तेंदुए की वीडियो एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे हो गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब तेंदुआ एक घर में घुसा तो प्रभात नामक किशोर बाहर आया तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि किशोर के पैरों और पीठ पर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि सात घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया, वह एक घर की रसोई में घुस गया था और वन अधिकारी ने उसे वहीं पकड़ लिया।

खेड़की दौला थाने के प्रभारी अमित बेनीवाल ने कहा, "वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह खतरे से बाहर है।"

एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ नर है और उसकी आयु चार वर्ष जबकि वजन 60 किलोग्राम से अधिक है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे अरावली में छोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now