खेल की खबरें | बॉब और माइक ब्रायन की दिग्गज जोड़ी ने टेनिस को अलविदा कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युगल में रिकॉर्ड सफलता हासिल करने वाली जुड़वां भाइयों ने अमेरिकी ओपन के लिए अपना नाम नहीं दिया था जिससे लगभग स्पष्ट हो गया था कि वे टेनिस को अलविदा कह रहे हैं।
युगल में रिकॉर्ड सफलता हासिल करने वाली जुड़वां भाइयों ने अमेरिकी ओपन के लिए अपना नाम नहीं दिया था जिससे लगभग स्पष्ट हो गया था कि वे टेनिस को अलविदा कह रहे हैं।
ब्रायन बंधुओं ने एक साथ 16 ग्रैंडस्लैम खिताब, 119 टूर स्तर के खिताब के अलावा 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों एटीपी युगल रैंकिंग में 10 सत्र का अंत शीर्ष जोड़ी के रूप में किया और 2007 में अमेरिका को डेविस कप जिताने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़े | Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई.
दोनों भाई 42 साल के हैं।
कैलीफोर्निया में जन्मे ब्रायन बंधु पहले ही कह चुके थे कि 2020 एटीपी टूर पर उनका अंतिम सत्र होगा।
यह भी पढ़े | ENG (W) vs WI (W) 2020: इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम घोषित.
माइक ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि यह खेल को छोड़ देने का सही समय है।’’
अमेरिकी ओपन ने पिछले हफ्ते प्रविष्टियों की जो सूची जारी की थी उसमें ब्रायन बंधुओं का नाम नहीं था। इस जोड़ी ने अमेरिकी ओपन में एक साथ पांच युगल खिताब जीते।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)