देश की खबरें | देश के विभिन्न हिस्सों में 5,000 से अधिक कार चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के विभिन्न हिस्सों से 1998 से लगभग 5,000 कार चुराने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच सितंबर देश के विभिन्न हिस्सों से 1998 से लगभग 5,000 कार चुराने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि असम के तेजपुर का निवासी अनिल चौहान (52) दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन में रह रहा था। वह असम में गैंडे की सींग की तस्करी किया करता था। पुलिस ने बताया कि वह अवैध हथियारों की आपूर्ति भी किया करता था। कुल 181 मामलों में उसकी आपराधिक संलिप्तता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी असम में ठेकेदार था। बाद में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके घर पर छापा मारा और उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर दिया। इसके बाद, उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि देश में अवैध हथियारों के आपूर्तिकर्ता के आने की जानकारी मध्य दिल्ली में डीबीजी रोड पुलिस थाने के विशेष कर्मचारियों को मिली और आरोपी को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी अनिल चौहान को एक अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर पांच और देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चोरी की कार भी बरामद की गई।
उपायुक्त ने बताया कि अनिल ने 1998 में वाहनों की चोरी करने की शुरूआत की और भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5000 वाहन चुराए। पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि अनिल को 2015 में असम पुलिस ने एक मौजूदा विधायक के साथ गिरफ्तार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

