कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा- पिछले कुछ सप्ताह किसी सपने से कम नहीं थे
सूर्यकुमार ने उन पर भरोसा बनाए रखने और हाल के दिनों में व्यापक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को रोहित शर्मा की जगह भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. उन्हें हार्दिक पांड्या पर प्राथमिकता दी गई.
नयी दिल्ली: विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ सप्ताह ‘किसी सपने से कम नहीं रहे.’ Suryakumar Yadav Captaincy Record In T20: बतौर टी20 कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, यहां देखें विस्फोटक बल्लेबाज के आंकड़े
सूर्यकुमार ने उन पर भरोसा बनाए रखने और हाल के दिनों में व्यापक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को रोहित शर्मा की जगह भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. उन्हें हार्दिक पांड्या पर प्राथमिकता दी गई.
सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आपसे मिले प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. पिछले कुछ सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहे और मैं वास्तव में इसके लिए आभारी हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘देश के लिए खेलना सबसे खास अहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा. यह नई भूमिका अपने साथ ढेर सारी जिम्मेदारी, उत्साह और जोश लेकर आई है. मुझे उम्मीद है कि आगे भी आपका समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहेगा. सारी प्रसिद्धि ईश्वर तक पहुंचती है, ईश्वर महान हैं.’’ सूर्यकुमार टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

