खेल की खबरें | गेंदबाज जिस तरह की गेंद करने में माहिर है, उसे वह गेंद करनी चाहिए : भुवनेश्वर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि एक गेंदबाज को जिस गेंद को करने में महारत हासिल होती है, उसे अच्छी तरह से करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अपनी गेंदबाजी में विविधता लाना।

दुबई, एक सितंबर भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि एक गेंदबाज को जिस गेंद को करने में महारत हासिल होती है, उसे अच्छी तरह से करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अपनी गेंदबाजी में विविधता लाना।

भुवनेश्वर 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के साथ कई वर्षों के अनुभव ने एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें बदल दिया।

यह भी पढ़े | सुरेश रैना का छलका दर्द, कहा- डकैतों ने हमला कर फूफा को उतारा मौत के घाट, पंजाब के CM से लगाई गुहार.

आईपीएल की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ वर्षों में एक गेंदबाज के तौर पर निश्चित रूप से बदला हूं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैंने खेलकर अनुभव हासिल किया और गेंदबाजी की विविधताओं (वेरीएशन) को सीखा। ’’

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह हमेशा अपनी गेंदबाजी में कुछ नया जोड़ने से संबंधित है। आप जिस तरह की गेंद करने में माहिर हो, यह उसे अच्छी तरह से करने से भी जुड़ा है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates- महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए :गौतम गंभीर.

यह तेज गेंदबाज 2019 में चोटों से जूझता रहा। विश्व कप के दौरान भी वह चोटिल हो गये थे और पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में उन्हें मैच को बीच में छोड़ना पड़ा था। वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू शृंखलाओं में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 शृंखला में वापसी की। जनवरी में उन्होंने हर्निया का आपरेशन करवाया था।

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘वापसी करके अच्छा लग रहा है। मैं पिछले कुछ समय से खेल से बाहर था। पहले मैं चोटिल हो गया था और बाद में इस महामारी और लॉकडाउन के कारण खेल नहीं हो पाया। मैं आईपीएल को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं फिर से मैच खेलने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’

सनराइजर्स के साथ खेलने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘सीनियर गेंदबाज होने के नाते मेरा रवैया पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। मैं दूसरे गेंदबाजों की मदद करने और उनमें अपना अनुभव बांटने का प्रयास करूंगा। अच्छी बात यह है गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम पिछले दो तीन साल से साथ में खेल रहे हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। इससे कप्तान और मुझ जैसे सीनियर गेंदबाज के लिये चीजें आसान हो जाती हैं।’’

भुवनेश्वर न स्वीकार किया कि आईपीएल में उन्हें घरेलू दर्शकों के सामने खेलने की कमी खलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से शुरुआत करने के लिये भारत में आईपीएल से बेहतर कोई टूर्नामेंट हो सकता था और मुझे विश्वास है कि यह भारतीय लोगों में खुशी लेकर आएगा। निश्चित तौर पर मुझे घरेलू दर्शकों के सामने खेलने की कमी खलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\