देश की खबरें | केरल सरकार ने कोच्चि तट के नजदीक हुए जहाज हादसे को आपदा घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)
(तस्वीरों के साथ)
तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल सरकार ने तटीय जिले अलप्पुझा के नजदीक लाइबेरिया का एक मालवाहक जहाज डूबने की घटना को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है।
लाइबेरिया का मालवाहक जहाज एमएससी ईएलएसए-3 रविवार को अलप्पुझा जिले के थोट्टापल्ली के पास तट से लगभग 14.6 समुद्री मील दूर डूब गया था, जिससे पर्यावरण संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं।
जहाज पर दुर्घटना के समय 643 कंटेनर लदे थे जिनमें कई में खतरनाक माल भरा था।
एक आधिकारिक आदेश में राज्य सरकार ने कहा कि इस हादसे ने पर्यावरण संबंधी गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं, जिनमें तेल रिसाव और केरल के समुद्र तट पर मलबे के बहकर आने की आशंका भी शामिल है।
आदेश में कहा गया है, ‘‘जहाज के मलबे के संभावित गंभीर पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, सरकार केरल के तट से 14.6 समुद्री मील दूर अरब सागर में हुए जहाज हादसे को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित करती है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)