एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक सरकार कुद्रेमुख प्लांट को बंद करने की साजिश कर रही है : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मंगलुरु में कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड के संयंत्र को बंद करने की साजिश कर रही है, जबकि इसमें हजारों लोग काम करते हैं।

देश की खबरें | कर्नाटक सरकार कुद्रेमुख प्लांट को बंद करने की साजिश कर रही है : कुमारस्वामी

हासन(कर्नाटक), दो फरवरी केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मंगलुरु में कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड के संयंत्र को बंद करने की साजिश कर रही है, जबकि इसमें हजारों लोग काम करते हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के कारण किया जा रहा है।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जिस पहली आधिकारिक फाइल पर हस्ताक्षर किए थे, वह केआईओसीएल को बचाने के लिए थी।

हासन जिले के चन्नारायापटना में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे केंद्रीय मंत्री बने सात महीने हो गये हैं। मैंने अपने मंत्रालयों के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों और संयंत्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया है। मेरे प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छी तरह से स्वीकार किया, जिन्होंने हमेशा कर्नाटक के विकास का समर्थन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, प्रदेश की जरूरतों पर चर्चा के लिये राज्य सरकार के एक भी अधिकारी या नेता ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।’’

उनके अनुसार, सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2011 में संदूर में देवदरी खनन परियोजना को मंजूरी दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मैंने वित्त मंत्रालय से आर्थिक सहायता की सिफारिश की थी। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया और जानबूझकर राजनीतिक दुश्मनी के चलते मेरे प्रयासों में बाधा डाली।’’

कुमारस्वामी ने कहा कि देवदरी खनन परियोजना में राज्य सरकार की बाधा के कारण कुद्रेमुख संयंत्र के सैकड़ों श्रमिकों की नौकरी चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).