देश की खबरें | सेना की सेवा में लौटने की बात कहने पर जवान ने माता-पिता को गोली मारकर घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सेना की ड्यूटी पर लौटने की बात लगातार कहने से नाराज एक युवक ने अपने माता-पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा (मध्य प्रदेश), 17 नवंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सेना की ड्यूटी पर लौटने की बात लगातार कहने से नाराज एक युवक ने अपने माता-पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवकुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि घटना रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर लौर थाना क्षेत्र के पिडरिया गांव में मंगलवार शाम को हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक पांडे को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल बंदूक जब्त कर ली गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार लाइसेंसी बंदूक आरोपी के पिता की थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलख प्रकाश ने बताया कि दोनों घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के पैरों में चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

आरोपी के पिता अंबिका पांडे भी भूतपूर्व सैनिक हैं। पांडे ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को उनके बेटे ने गोली मार दी क्योंकि वे लगातार उसे सेना की सेवा में वापस जाने के लिए कहते थे।

पांडे ने कहा, ‘‘मेरा बेटा सेना में है, लेकिन एक साल से ड्यूटी पर वापस नहीं गया। हम उसे ड्यूटी पर लौटने को कहते रहते थे, लेकिन वह इस बात से गुस्सा हो जाता था। वह कहता है कि यह उसका निजी मामला है। बाद में वह रीवा में रहने लगा और मंगलवार शाम को गांव आने के बाद उसने हम पर गोली चला दी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू