एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने जम्मू को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान द्वारा जम्मू और आसपास के इलाकों में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है।

देश की खबरें | कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने जम्मू को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की

जम्मू, नौ मई कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान द्वारा जम्मू और आसपास के इलाकों में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस ने इसे भड़काऊ और उकसावे वाली कार्रवाई बताया और कहा कि पाकिस्तान को अपने पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने कहा, ‘‘पार्टी पाकिस्तान के इन उकसावे भरे कदमों की निंदा करती है। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार रात जम्मू शहर और अन्य इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए।"

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।"

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को पठानकोट और उधमपुर सहित कई जगहों पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर प्रयास को विफल कर दिया।

इससे पहले भारत ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).