देश की खबरें | जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा में उठा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
जयपुर, 13 फरवरी राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
शून्यकाल में राठौड ने सदन में कहा, ‘‘ मैं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक इस प्रकार का दर्द बयां कर रहा हूं सदन में जिसके रूबरू सदस्य कभी हो सकते हैं। सुरक्षा हट नहीं जाये और दुर्घटना हो नहीं जाये। इसी कारण से आर्टिकल 194 में सदन में जो लोग चुनकर आते हैं उनको विशेषाधिकार भी दिया गया है ताकि वो निर्भीक और निर्बाद रूप से अपने उत्तरदायित्व को पूरा करें।’’
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि पार्षद से लेकर सांसद तक कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने सरकार से मामले को देखने को कहा।
राठौड़ ने कहा, ‘‘मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी को हाल ही में बहुचर्चित टाइगर गैंग के युवराज ने व्हाट्स ऐप पर 20 लाख रुपये की फिरोती की धमकी दी थी। अपराधी इसी अपराध में गिरफ्तार भी हुआ। परन्तु चिंता तब बढ़ जाती है जब ढाई महीने बाद वो कुख्यात अपराधी पुलिस की हिरासत से उसी प्रकार फरार हो जाता है जिस प्रकार अलवर में बहरोड़ में पपला फरार हुआ।’’
उन्होंने कहा हाल ही में हिंडौन के विधायक भरौसी लाल जाटव पर हमलावर ने फायर किया, लेकिन वो बच गये अच्छी बात है..मिस फायर हुआ।
यह सुनकर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने सरकार से मामले को देखने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)