देश की खबरें | कर्नाटक में मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर जे पी नड्डा के साथ विस्तार से चर्चा हुई : बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और मंगलवार शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और मंगलवार शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि एक बार नए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए, फिर भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ चर्चा करने के बाद शपथग्रहण समारोह पर निर्णय लिया जाएगा।

बोम्मई ने कहा कि क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व समेत सभी पक्षों पर विचार करने के बाद नई मंत्रिपरिषद का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में आए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी इस बैठक में मौजूद थे।

करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नड्डा जी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। हम कल शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष के साथ एक सूची पर चर्चा हुई और उन्होंने कहा कि वह उसपर पुनर्विचार कर कल शाम तक इसे अंतिम रूप देंगे। हमें कल शाम तक नए मंत्रियों और उनके नाम का पता चल जाएगा।’’

बोम्मई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के विचारार्थ अलग-अलग नामों वाली दो से तीन सूचियां दी गई हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा उन लोगों के नाम पर विचार कर रही है जो अन्य दलों को छोड़कर पार्टी में आए हैं, बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि वे प्रवासी नहीं हैं, और वे हमारे लोग हैं। पार्टी की ओर से इसपर निर्णय लिया जाएगा। इसपर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सबका ख्याल रखेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बीच एक बार और चर्चा होगी जिसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसद सत्र चल रहा है, इसलिए पार्टी नेतृत्व शाम को या रात में इस पर निर्णय ले सकता है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने राज्य में जमीनी हकीकत के बारे में बताया। उन्होंने भी कुछ विचार व्यक्त किए। हम एक अग्रसक्रिय और विश्वसनीय मंत्रिपरिषद देना चाहते हैं।’’

इससे पहले, इस बैठक का समय चार बार बदला गया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा महासचिव बी एल संतोष और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बोम्मई की मुलाकात नहीं हो पाई।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर बोम्मई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच रविवार रात को चर्चा का एक दौर चला था।

उधर, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री कोविड-19 पर ध्यान देने की जगह नए मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

उत्तर कन्नड़ जिला मुख्यालय करवार में सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अस्पतालों, बिस्तरों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की मौत हो गई। ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोविड-19 पर ध्यान केंद्रित करने की जगह मंत्रिपरिषद विस्तार के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं।’’

इससे पहले बोम्मई ने कहा था कि पिछले मंत्रिपरिषद को ध्यान में रखते हुए विस्तार संतुलित रूप से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि नड्डा से इसपर भी चर्चा की जाएगी कि मंत्रिपरिषद का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाए या एक बार में ही कर दिया जाए।

उन्होंने कहा था कि मंत्रियों का निर्धारण करने के दौरान क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\