ताजा खबरें | केरल में ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मुद्दा लोकसभा में उठा
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के कई सदस्यों ने केरल में ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के आंदोलन का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बैठक बुलाकर मामले का समाधान किया जाए। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, वीके श्रीकंदन और शफी परम्बिल ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाया।
नयी दिल्ली, 10 मार्च कांग्रेस के कई सदस्यों ने केरल में ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के आंदोलन का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बैठक बुलाकर मामले का समाधान किया जाए। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, वीके श्रीकंदन और शफी परम्बिल ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाया।
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केरल की सरकार केंद्र पर जिम्मेदार डाल रही है, जबकि केंद्र राज्य की सरकार पर जिम्मेदारी डाल रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर राज्य के लोग किस पर विश्वास करें?
कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस बारे में जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर एकरूपता होनी चाहिए। 21,000 रुपये प्रति माह का मानदेय तय होना चाहिए। केंद्र सरकार को बैठक बुलाकर मामले का समाधान करना चाहिए।’’
थरूर ने कहा कि ‘आशा’ कार्यकर्ताओं को इस स्थिति में नहीं छोड़ा जा सकता और उनकी मांग को पूरा किया जाना चाहिए।
केरल में कई आशा कार्यकर्ता मानदेय और सेवानिवृत्ति के लाभ बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)