विदेश की खबरें | इजराइली लोगों ने हत्या का बदला लेने के लिये फलस्तीनियों के घरों, गाड़ियों में लगाई आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले फलस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा चार इजराइली नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिये यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले फलस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा चार इजराइली नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिये यह कार्रवाई की गई।
इजराइली लोगों का हमला तब हुआ जब इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अतिरिक्त बल तैनात किए और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घातक गोलीबारी के जवाब में वहां बसाए जाने के लिये 1,000 नए घर बनाने की योजना की घोषणा की।
वेस्ट बैंक में घातक लड़ाई के दिनों के बाद इस कदम ने तनाव को और बढ़ाने का खतरा पैदा कर दिया है।
टरमस अय्या के निवासियों ने कहा कि करीब 400 अधिवासी शहर की मुख्य सड़क पर आए और गाड़ियों, घरों तथा पेड़ों को आग लगा दी।
मेयर लफी अदीब ने कहा कि करीब 30 घर और 60 कारें आंशिक या पूरी तरह जल गईं।
उन्होंने कहा, “बीते घंटे में सेना के आने के बाद भी हमले तेज हो गए हैं।” झड़पों के दौरान कम से कम आठ फलस्तीनी घायल हो गए। भीड़ को सेना ने रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले दागकर तितर-बितर करने की कोशिश की।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)