एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ को दूसरे दिन तक 3.28 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।

जरुरी जानकारी | एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ को दूसरे दिन तक 3.28 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 15 जुलाई एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 14,47,66,596 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 4,40,70,682 थी। इस प्रकार पेशकश के मुकाबले 3.28 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 9.72 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए कोटा 2.07 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 59 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एंथम बायोसाइंसेज ने एंकर निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, इसलिए कंपनी को इस निर्गम से कोई धनराशि प्राप्त नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).