जरुरी जानकारी | चीनी कंपनी द्वारा भारतीयों की निगरानी मामले की जांच समिति एक महीने में देगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा कुछ प्रमुख भारतीयों पर नजर रखे जाने के मामले की जांच के लिये गठित समिति को एक महीने का समय दिया गया है। विशेषज्ञ समिति पूरे प्रकरण का अध्ययन कर एक महीने में अपनी सिफारिशें सौंप देगी। चीनी कंपनी के 10,000 प्रमुख भारतीयों पर नजर रखे जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद समिति का गठन किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार पहले ही मामले को चीनी पक्ष के समक्ष उठा चुकी है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने रिपोर्ट का अध्ययन करने, उसके प्रभाव का मूल्यांकन करने, कानून का किसी प्रकार के उल्लंघन का आकलन करने के लिये राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयन के तहत विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति को इस बारे में सिफारिशों के साथ 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी है।

श्रीवास्तव ने कहा कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट आने के बाद विदेश मंत्रालय ने इस प्रकारण को चीनी पक्ष के समक्ष उठाया है।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी पक्ष ने कहा है कि कंपनी निजी फर्म है। चीनी पक्ष ने यह भी दावा किया कि संबंधित कंपनी और चीन सरकार से उसका कोई लेना-देना नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शेनझेन स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी राजनीति, व्यापार और नागरिक समाज जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 10,000 से अधिक प्रमुख भारतीय लोगों की निगरानी कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)