विदेश की खबरें | 'अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरे के खिलाफ सभी साधनों का उपयोग करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि वो अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवादी खतरे से निपटने के लिये अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल करें और युद्ध प्रभावित देश में एक “समावेशी” सरकार की स्थापना का समर्थन करें। तालिबान ने एक दिन पहले ही अंतरिम सरकार की घोषणा की है जिसमें विद्रोही समूह के शीर्ष नेताओं का वर्चस्व है।

संयुक्त राष्ट्र, आठ सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि वो अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवादी खतरे से निपटने के लिये अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल करें और युद्ध प्रभावित देश में एक “समावेशी” सरकार की स्थापना का समर्थन करें। तालिबान ने एक दिन पहले ही अंतरिम सरकार की घोषणा की है जिसमें विद्रोही समूह के शीर्ष नेताओं का वर्चस्व है।

गुतारेस ने अफगानिस्तान की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए इसके निहितार्थ पर यहां जारी एक रिपोर्ट में कहा, “अफगानिस्तान को फिर कभी किसी देश को धमकी देने या उसपर हमला करने के लिए आतंकवादी संगठनों के एक मंच या सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैं सुरक्षा परिषद और समग्र रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करता हूं कि वे एक स्वर में बोलें, एक साथ कार्य करें और अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए अपने पास उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करें, यह सुनिश्चित करें कि मौलिक मानवाधिकारों का सम्मान किया जाए और एक समावेशी सरकार की स्थापना का समर्थन किया जाए।”

उन्होंने कहा कि दुनिया अफगानिस्तान में स्थिति को बहुत भारी मन और गहरी बेचैनी के साथ देख रही है कि आगे क्या होगा।

गुतारेस ने कहा, “दुनिया अफगानिस्तान में होने वाली घटनाओं को भारी मन और गहरी बेचैनी के साथ देख रही है कि आगे क्या होगा। अराजकता, अशांति, अनिश्चितता और डर के दृश्यों ने चिंता पैदा की है वहीं प्रगति और अफगान महिलाओं और लड़कियों, लड़कों और युवा पीढ़ी की उम्मीदों के संदर्भ में क्या बचा है ये बात घबराहट पैदा होती है।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि अफगानिस्तान को किसी भी देश को धमकी देने या हमला करने के लिए आतंकवादी संगठनों के लिए एक मंच या सुरक्षित पनाहगाह के रूप में फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

गुतारेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 2021 में मई-अगस्त के बीच आईएसआईएल-के द्वारा किए गए 88 हमलों को दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है और समूह तालिबान को "लगातार चुनौती" देता दिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\