देश की खबरें | कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन का असर औरंगाबाद में भी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के लासुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 18 फरवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के लासुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के तहत विभिन्न किसान संगठन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर जोर देने के लिए राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि लासुर रेलवे स्टेशन पर कम से कम 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "जालना-मुंबई जनशताब्दी ट्रेन को स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक रोका गया। हमने करीब 12 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया है और आगे जांच की जारी है।’’

इसी प्रकार किसानों के संगठन अखिल भारतीय किसान सभा ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर धरना दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि आंदोलन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)