देश की खबरें | कांग्रेस के कार्यकाल में राजस्थान में विकास का इतिहास बन गया है : गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास का इतिहास बन गया है।
जयपुर,11 जून मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास का इतिहास बन गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में राज्य में 250 कॉलेज खुले थे और उनके सरकार के साढ़े चार साल के शासन में 300 कॉलेज खोले गये.. लड़कियों का विशेष ध्यान रखा गया है और 130 कॉलेज उनके लिए खोले गये हैं।
गहलोत ने प्रतापगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास , लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पांच साल में कृषि, संस्कृत, लड़कियों के कॉलेज सहित सात कॉलेज बने हैं जबकि राजस्थान के किसी भी जिले में सात कॉलेज नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायकों ने जो मांगा , सरकार ने मना नहीं किया.. इसीलिए राजस्थान में विकास का इतिहास बन गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एससी/एसटी के लिये नया कानून बना दिया है जिससे अधिकारी इस बजट को कहीं और खर्च नहीं करेंगे..एससी/एसटी के मद में ही उन्हें खर्च करना पडेगा।
उन्होंने सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जनजातीय कल्याण जैसे अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

