देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 572 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 572 नये मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में राज्य में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,283 हो गई है।

कोलकाता, 28 जून पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 572 नये मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में राज्य में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,283 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इस अवधि में 10 और संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार अबतक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 639 हो गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 5493 नए मामले आए सामने, 156 की मौत : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोलकाता में सात लोगों की मौत हुई जबकि हावड़ा-पूर्वी बर्द्धवान-मुर्शिदाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है और सभी मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को संक्रमण मुक्त होने के बाद 404 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 11,193 हो गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: धारावी में COVID-19 के 13 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 2245 हुई, अब तक 81 की मौत.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 5,451 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को राज्य में 10,563 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी