एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा करीब 23 हजार मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 22,771 मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है जबकि 442 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 18,655 हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा करीब 23 हजार मामले सामने आए

नयी दिल्ली, चार जुलाई देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 22,771 मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है जबकि 442 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 18,655 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार इस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,94,226 है और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। देश में अब भी 2,35,433 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | MP Board 10th Result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए जारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक.

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 60.80 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक तीन जुलाई तक कुल 95,40,132 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,42,383 नमूनों की शुक्रवार को जांच हुई।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: हत्या मामले में पुलिस द्वारा कारवाई नहीं किए जानें पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, देखें वीडियो.

यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20,000 से ज्यादा सामने आए हैं। एक जून से लेकर अब तक कोविड-19 के कुल मामले 4,57,780 बढ़ गए हैं।

पिछले 24 घंटों में जिन 442 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 198 लोगों की महाराष्ट्र में मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 64, दिल्ली में 59, कर्नाटक में 21, गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 10, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आठ-आठ, पंजाब में पांच, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में चार-चार, बिहार में तीन, असम और ओडिशा में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

अब तक हुई कुल 18,655 मौतों में से सबसे अधिक 8,376 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 2,923, गुजरात में 1,904, तमिलनाडु में 1,385, उत्तर प्रदेश में 749, पश्चिम बंगाल में 717, मध्य प्रदेश में 593, राजस्थान में 440 और कर्नाटक में 293 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद 283, हरियाणा में 255, आंध्र प्रदेश में 206, पंजाब में 157, जम्मू-कश्मीर में 119, बिहार में 80, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 29 और केरल में 25 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ और असम में 14-14, पुडुचेरी में 12, हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में चार और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

संक्रमण के मामलों के लिहाज से भी महाराष्ट्र पहले नंबर पर है जहां अअब तक 1,92,990 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,02,721, दिल्ली में 94,695, गुजरात में 34,600, उत्तर प्रदेश में 25,797, पश्चिम बंगाल में 20,488 और तेलंगाना में 20,462 मामले हैं।

वहीं, कर्नाटक में कोविड-19 के मामले 19,710 हो गए हैं जबकि राजस्थान में 19,052, आंध्र प्रदेश में 16,934, हरियाणा में 16,003 और मध्य प्रदेश में 14,297 मामले हो गए हैं। बिहार में ये मामले बढ़कर 10,954, असम में 9,673, ओडिशा में 8,106 और जम्मू-कश्मीर में 8,019 हो गए हैं। पंजाब में 5,937 जबकि केरल में 4,964 मामले हैं।

छत्तीसगढ़ में कुल 3,065, उत्तराखंड में 3,048, झारखंड में 2,695, त्रिपुरा में 1,525, गोवा में 1,482, मणिपुर में 1,316, हिमाचल प्रदेश में 1,033 और लद्दाख में 1,001 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

पुडुचेरी में कोविड-19 के 802 मामले, नगालैंड में 539, चंडीगढ़ में 457 और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव को मिलाकर 257 मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश में 252, मिजोरम में 162, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 116, सिक्किम में 102 जबकि मेघालय में अब तक 62 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).