महराजगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में अश्लील नृत्य का वीडियो सामने आने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोमवार को महराजगंज के पडोली प्राथमिक विद्यालय में आर्केस्ट्रा की टीम बुलाई गई थी, इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों के सामने अश्लील डांस किया गया.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोमवार को महराजगंज के पडोली प्राथमिक विद्यालय में आर्केस्ट्रा की टीम बुलाई गई थी, इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों के सामने अश्लील डांस किया गया. किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया.
अधिकारी के मुताबिक जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने इस मामले की जांच के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष सिंह को निर्देश दिया तथा जांच में घटना सही पाई गई जिसके बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं. वीडियो में डांसर छात्रों के सामने डांस करते दिख रहे हैं और स्कूल परिधान में कुछ बच्चे भी इसमें हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Anti Narcotics Cell Raid: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में एक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
नृत्य देखने के लिए स्कूली छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं. स्कूल का दौरा करने पहुंचे बीएसए ने पत्रकारों को बताया कि स्कूल परिसर में अश्लील डांस के मामले में प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान की भूमिका सामने आई है. उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक हरिद्वार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है जबकि ग्राम प्रधान अनिल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

