देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने गुरुंग पर किया कटाक्ष: कानून का भगोड़ा, समाज के लिए भी भगोड़ा ही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग पर कटाक्ष करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि ‘‘कानून का भगोड़ा, समाज के लिए भी भगोड़ा ही है।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), एक नवंबर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग पर कटाक्ष करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि ‘‘कानून का भगोड़ा, समाज के लिए भी भगोड़ा ही है।’’

गुरुंग हत्या और यूएपीए के तहत अपराध के आरोपों में तीन साल तक फरार रहने के बाद हाल ही में नाटकीय रूप से कोलकाता में नजर आए थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: पंजाब की टीम ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 154 रनों का लक्ष्य: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्यपाल ने दार्जिलिंग की अपनी महीने भर की यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘समाज में समस्या होगी जब तक कि कानून के सामने हर कोई समान न हो।’’

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता के नजर आने पर उन्होंने कहा, ‘‘कानून का भगोड़ा, समाज के लिए भी भगोड़ा ही है।’’

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Chief Saifullah Killed: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिज्‍बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सैफुल्‍लाह श्रीनगर एनकाउंटर में ढेर.

राज्यपाल की दार्जिलिंग की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब गुरुंग ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राजग से अपना समर्थन वापस लेगी। गुरुंग ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।

राज्यपाल रविवार से एक महीने लंबी दार्जिलिंग यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद ‘जमीनी वास्तविकताओं’ को जानना है।

धनखड़ ने दार्जिलिंग जिला प्रशासन पर एक राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया और उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को ‘‘आग से नहीं खेलने को कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर बंगाल का प्रशासन एक राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। रिपोर्ट मेरे पास आई है। कानून अपना काम करेगा।’’

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के लोग केंद्र और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच 'एक ऐसी लड़ाई की कीमत अदा कर रहे हैं जिसे टाला जा सकता है।’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के दो पहिये हैं और लोगों की मदद के लिए ‘सहयोगात्मक संघवाद और संयुक्त कार्यवाही’ के साथ काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य ढांचे की पोल खोल दी है। अगर सरकार आयुष्मान भारत योजना को अंगीकार करती तो अच्छा होता। …दुर्भाग्यवश, राज्य के लोग दूरदर्शिता की कमी और टाले जा सकने वाले टकराव की कीमत चुका रहे हैं।’’

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश में प्रत्येक किसान के खाते में सीधे 12,000 रुपये की राशि भेजी, लेकिन राज्य के लोग इस लाभ से वंचित रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गलत नीति, निष्क्रियता और केन्द्र के साथ टकराव का परिणाम है।’’ धनखड़ ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ ‘बढ़ते’ अपराध की भी निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\