देश की खबरें | मप्र के राज्यपाल की तबियत गंभीर परंतु नियंत्रण में, उप्र की राज्यपाल देखने पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाज जी टंडन की हालत गंभीर परन्तु नियंत्रण में है, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है ।

जियो

लखनऊ, 17 जून मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाज जी टंडन की हालत गंभीर परन्तु नियंत्रण में है, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है ।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया, ''वह (टंडन) जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं, उनकी हालत स्थिर है, हम सब प्रार्थना कर रहे है कि वह जल्द ठीक हो जायें। उनकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।''

यह भी पढ़े | भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाने पर जवाब देना भी जानता है- लद्दाख में चीन के दुस्साहस पर बोले पीएम मोदी.

टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह बुखार, सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजभवन से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली ।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: लद्दाख सीमा पर शहीद 20 जवानों की सूची जारी, यहां पढ़े सभी के नाम.

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टंडन के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया था और राज्यपाल टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी