एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल के राज्यपाल ने वामपंथी विचारधारा को 'अमानवीय' बताया, सदानंदन के रास मनोनयन की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को माकपा की विचारधारा को “अमानवीय” बताया और भाजपा के नव मनोनीत राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर का उदाहरण दिया, जिन्होंने दशकों पहले कथित तौर पर मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए क्रूर हमले में अपने दोनों पैर खो दिए थे।

देश की खबरें | केरल के राज्यपाल ने वामपंथी विचारधारा को 'अमानवीय' बताया, सदानंदन के रास मनोनयन की सराहना की

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को माकपा की विचारधारा को “अमानवीय” बताया और भाजपा के नव मनोनीत राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर का उदाहरण दिया, जिन्होंने दशकों पहले कथित तौर पर मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए क्रूर हमले में अपने दोनों पैर खो दिए थे।

सोशल मीडिया पोस्ट में मास्टर को बधाई देते हुए आर्लेकर ने कहा कि नेता का जीवन जीवटता, आशा और अटूट दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रमाण है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वह एक अमानवीय विचारधारा की हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रवादी प्रतिरोध के जीवंत प्रतीक हैं। सार्वजनिक जीवन में उनकी दशकों की सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता उच्च सदन को समृद्ध बनाएगी।”

वरिष्ठ नेता द्वारा वर्षों लंबे राजनीतिक जीवन में निभाई गई भूमिका और योगदान को याद करते हुए आर्लेकर ने कहा कि मास्टर ने दैनिक ‘जन्मभूमि’ की संपादकीय टीम में काम किया था और पूर्व में त्रिशूर में एक स्कूल शिक्षक थे।

राज्यपाल ने बताया कि कन्नूर में उनके आवास के निकट एक हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनके दोनों पैर काटने पड़े।

उन्होंने कहा, “उस भयावह घटना से बचने से लेकर राज्यसभा के लिए नामित होने तक, सदानंदन मास्टर का जीवन संघर्ष, आशा और अडिग संकल्प की एक शक्तिशाली मिसाल है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).