एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के राज्यपाल ने छात्रों से नवोन्मेषी बनने और नये विचारों को बढ़ावा देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवोन्मेष से रोजगार का मार्ग प्रशस्त होने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों को नवोन्मेषी और नए विचारों को बढ़ावा देना चाहिए।

देश की खबरें | हरियाणा के राज्यपाल ने छात्रों से नवोन्मेषी बनने और नये विचारों को बढ़ावा देने का आग्रह किया

चंडीगढ़, 20 अप्रैल हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवोन्मेष से रोजगार का मार्ग प्रशस्त होने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों को नवोन्मेषी और नए विचारों को बढ़ावा देना चाहिए।

शनिवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को "परिवर्तनकारी" भी कहा।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिवार को 50 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल ने कहा कि स्वर्ण जयंती विश्वविद्यालय की यात्रा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को नवोन्मेष की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने इसे भविष्य में रोजगार के अवसर सृजित करने की असली कुंजी बताया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को परिवर्तनकारी बताते हुए दत्तात्रेय ने इसके त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना की और कहा कि इसके पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहचान अर्जित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).