जरुरी जानकारी | सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम के साथ किया समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पेटीएम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत कंपनी स्टार्टअप को मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा समर्थन, बाजार पहुंच तथा वित्त पोषण के अवसर उपलब्ध कराएगी। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी सरकार ने पेटीएम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत कंपनी स्टार्टअप को मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा समर्थन, बाजार पहुंच तथा वित्त पोषण के अवसर उपलब्ध कराएगी। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास पेटीएम का स्वामित्व है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और विनिर्माण व वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इसमें कहा गया, ‘‘ इस सहयोग के तहत पेटीएम स्टार्टअप को मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा सहायता, बाजार पहुंच और वित्त पोषण के अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें विस्तार व नवाचार में मदद मिलेगी।’’

डीपीआईआईटी के निदेशक सुमीत कुमार जारंगल और पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा, ‘‘ पेटीएम की वित्तीय प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर, हमारा उद्देश्य उद्यमियों को चुनौतियों से निपटने तथा उनके उद्यमों को बढ़ाने में सहायता करना है।’’

शर्मा ने कहा कि पेटीएम मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक पहुंच के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीपीआईआईटी ने पहले भी पेशेवर मंचों अपना, रुकम कैपिटल, अवाना कैपिटल, भाने ग्रुप, फ्लिपकार्ट और आईटीसी सहित कई कंपनियों के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\