देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने ‘अवैध खनन’ घोटाले की जांच के लिए कैबिनेट उपसमिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कानून एवं विधायी कार्य मंत्री एच के पाटिल की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का गठन किया, जो ‘अवैध खनन’ के मुद्दे की जांच करेगी और उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

बेंगलुरु, पांच जुलाई कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कानून एवं विधायी कार्य मंत्री एच के पाटिल की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का गठन किया, जो ‘अवैध खनन’ के मुद्दे की जांच करेगी और उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

उपसमिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। इसमें गृह मंत्री जी परमेश्वर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा, समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा, वन मंत्री ईश्वर खंड्रे और खान एवं भूविज्ञान मंत्री एस एस मल्लिकार्जुन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता वाले राज्य मंत्रिमंडल ने दो जुलाई को अपनी बैठक के दौरान उपसमिति के गठन का फैसला किया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘खनन में अनियमितताओं, विशेष रूप से रिकवरी कमिश्नर की नियुक्ति और मामलों के त्वरित निपटान के लिए त्वरित अदालत की स्थापना के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने और उचित सिफारिशें करने के लिए कैबिनेट की एक उपसमिति गठित की गई है।’’

यह निर्णय तब लिया गया, जब पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखकर ‘अवैध खनन मामलों को उनके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने’ में सरकार की निष्क्रियता को लेकर चिंता जताई।

उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दोषियों को दंडित किया जाए और राज्य की खोई हुई संपत्ति को बरामद किया जाए।

अपने सात पन्नों के पत्र में पाटिल ने बताया कि साल 2007 और 2011 के बीच कथित तौर पर हुए अवैध खनन से संबंधित केवल 7.6 प्रतिशत मामलों की ही अब तक जांच की गई है। उन्होंने दावा किया कि इससे राज्य के खजाने को 1.5 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\