Uttar Pradesh: प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आयी युवती का पुलिस ने थाने में कराया निकाह
उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक प्रेमी युगल का थाना परिसर में ही रीति रिवाजों के साथ निकाह करा दिया. मामला बहराइच जिले में बौंडी थाने के तहत आने वाले रानीपुरवा गांव का है.
बहराइच, 17 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच में पुलिस ने शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक प्रेमी युगल का थाना परिसर में ही रीति रिवाजों के साथ निकाह करा दिया. मामला बहराइच जिले में बौंडी थाने के तहत आने वाले रानीपुरवा गांव का है. ग्रामीणों के अनुसार, शाहिद अली नामक युवक का गांव की ही एक युवती से बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
दोनों एक ही समुदाय के थे फिर भी इनके परिवार वाले खास तौर पर लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे. दोनों पक्ष आए दिन झगड़ते थे और कभी-कभी एक दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाते थे. शुक्रवार को युवती अपने प्रेमी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गयी और वहीं दूसरा पक्ष भी लड़की के घर वालों की शिकायत लेकर थाने पहुंचा. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh Shocker: कानपुर में मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों और गांव के संभ्रांत जनों को थाने बुलाया. पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों में सुलह करायी और आनन-फानन में काजी बुलाए तथा शुक्रवार शाम को थाने में ही प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

