देश की खबरें | बलिया में बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से घायल मिली किशोरी, परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जतायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने शनिवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ागांव - रूपवार - सिकरहटा मार्ग पर शनिवार की सुबह 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिली है।
उन्होंने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया जहां उसे भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ की नस कटी हुई है। वैस ने बताया कि किशोरी शुक्रवार की शाम अपने गांव में एक सहेली के साथ मेला देखने गई थी और गायब हो गई।
किशोरी के दादा ने पत्रकारों से बातचीत में किशोरी के साथ बलात्कार की आशंका जताई है।
सीओ ने बताया कि किशोरी के साथ उसके पिता वाराणसी गए हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

