एजेंसी न्यूज

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया

नोएडा में 19 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है.

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

नोएडा (उप्र), 25 दिसंबर : नोएडा में 19 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी सफक नामक युवक से दोस्ती हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि सफक ने एक दिन नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक होटल में युवती को बुलाया तथा उसे पेय पदार्थ में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ देने के बाद उसका बलात्कार किया.

प्रवक्ता ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका कथित रूप से बलात्कार किया. युवती ने कहा कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया. यह भी पढ़ें : कोविड-19 से निपटने के लिए हमें इस आपदा के बीच रहना सीखना होगा

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है. पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपी के परिजन से इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने भी सफक का साथ दिया.

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).