विदेश की खबरें | चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का महासम्मेलन संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का एक सप्ताह से जारी महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की केंद्रीय समिति के चुनाव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग को और अधिकार देने के लिए अपने संविधान में बदलाव सहित कई प्रस्तावों को पारित करने के साथ ही संपन्न हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 22 अक्टूबर चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का एक सप्ताह से जारी महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की केंद्रीय समिति के चुनाव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग को और अधिकार देने के लिए अपने संविधान में बदलाव सहित कई प्रस्तावों को पारित करने के साथ ही संपन्न हो गया।

सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रपति चिनफिंग ने की जिनके नाम को रविवार को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्तावित किए जाने की उम्मीद है।

नवनिर्वाचित केंद्रीय समिति में लगभग 370 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। शीर्ष नेताओं की केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को राजनीतिक ब्यूरो (पॉलिटिकल ब्यूरो) के चुनाव के लिए होगी। राजनीतिक ब्यूरो शक्तिशाली स्थायी समिति का चुनाव करेगी जिसमें सात सदस्य होते हैं।

पार्टी प्रक्रिया के तहत स्थायी समिति पार्टी महासचिव का चुनाव करेगी।

चिनफिंग 2012 से ही पार्टी के महासचिव हैं और उम्मीद की जा रही है कि नयी स्थायी समिति उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्ताव पेश करेगी।

चिनफिंग इस साल सीपीसी प्रमुख और राष्ट्रपति के तौर पर अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पार्टी संस्थापक माओत्से तुंग के बाद वह पहले चीनी नेता होंगे जो सत्ता में तीसरे कार्यकाल तक कायम रहेंगे। माओत्से तुंग ने लगभग तीन दशक तक शासन किया था।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि नया कार्यकाल मिलने का अभिप्राय चिनफिंग का भी माओ की तरह जीवनपर्यंत सत्ता में बने रहना हो सकता है।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चिनफिंग नयी स्थायी समिति के साथ रविवार को मीडिया से बातचीत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी