एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 20 नवंबर को तय होगा महाराष्ट्र का भविष्य; महायुति को मिलेगा बड़ा जनादेश : मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को भरोसा जताया कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति पहले से भी अधिक जनादेश के साथ सत्ता को बरकरार रखेगी।

देश की खबरें | 20 नवंबर को तय होगा महाराष्ट्र का भविष्य; महायुति को मिलेगा बड़ा जनादेश : मुख्यमंत्री शिंदे

मुंबई, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को भरोसा जताया कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति पहले से भी अधिक जनादेश के साथ सत्ता को बरकरार रखेगी।

शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने महिला से लेकर वरिष्ठ नागरिकों को और किसानों से लेकर आम जनता तक को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सत्ता में भागीदार बनाया और यह चुनाव परिणामों में प्रतिबिंबित होगा।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होगा और उस दिन राज्य की भविष्य तय होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महायुति सरकार और बड़े जनादेश से सत्ता में वापसी करेगी।

शिंदे ने कहा, ‘‘हमने एक टीम की तरह काम किया और मैंने एक आम आदमी की तरह।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लाडकी बहिन से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, किसानों से लेकर आम आदमी तक, हमने योजनाओं के माध्यम से सभी को सत्ता का हिस्सेदार बनाया है। हमने महाराष्ट्र को यह दिखाया है। यह विकास, उद्योग, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं में नंबर एक स्थान पर है। यह चुनाव के नतीजों में दिखाई देगा।’’

शिंदे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर संदेह जताने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और उनपर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।

उन्होंने कहा,‘‘हम विकास के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं।’’

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).