देश की खबरें | नाबालिगों के यौन शोषण मामले में आरोपी पूर्व पार्षद पर वकीलों ने अदालत में हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के यौनशोषण मामले में आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां वकीलों ने उसके साथ मारपीट की।
जयपुर, तीन मार्च राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के यौनशोषण मामले में आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां वकीलों ने उसके साथ मारपीट की।
यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश राजीव बदलानी ने उसे 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
अदालत से बाहर आते ही वकीलों ने कुरैशी को थप्पड़, लात-घूंसों से पीटा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ वकील मेज और कुर्सियों पर चढ़कर उसे पीटते दिखे।
पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी लड़खड़ाकर गिर भी गए। भारी हंगामे के बीच पुलिस किसी तरह आरोपी को सुरक्षित ले जाने में सफल रही।
हकीम कुरैशी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
राज्य के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में मुस्लिम आरोपियों द्वारा पांच नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िताओं के परिजनों की ओर से प्राप्त शिकायतों पर 16 फरवरी को तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं।
पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

