देश की खबरें | ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री 18 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर भारत आयेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन शनिवार को यहां तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन शनिवार को यहां तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री की यात्रा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की गति को बनाए रखेगी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
मुहरिद्दीन 18 दिसंबर को जयशंकर से मिलेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्री आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा करेंगे।
इसमें कहा गया है कि मंत्री मुहरिद्दीन के भी अपनी यात्रा के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की उम्मीद है।
इस बीच, विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह 24 दिसंबर को दूसरा ‘अटल बिहारी वाजपेयी व्याख्यान’ आयोजित करेगा।
व्याख्यान ऑस्ट्रेलिया के लोवी संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल फुलिलोव द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला करेंगे। व्याख्यान ‘‘ऑस्ट्रेलिया, भारत और हिंद-प्रशांत: रणनीतिक कल्पना की आवश्यकता’’ पर होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)