ताजा खबरें | संसद के बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, अगली बैठक 10 मार्च को
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद के बजट सत्र का पहला चरण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया और दोनों सदनों की बैठक 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी संसद के बजट सत्र का पहला चरण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया और दोनों सदनों की बैठक 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में आम बजट 2025-26 पर चर्चा का जवाव दिया और इसी के साथ संसद में बजट पारित करने का पहला चरण पूरा हो गया।
उनके जवाब के बाद उपसभापति हरिवंश ने उच्च सदन को 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया।
लोकसभा की बैठक दिन में पहले ही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कामकाज पर खुशी जताते हुए कहा कि कार्य उत्पादकता लगभग 112 प्रतिशत रही।
वित मंत्री ने एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट 2025-26 पेश किया था। इसके बाद संसद के दोनों सदनों में आम बजट पर चर्चा हुई। लोकसभा में वित्त मंत्री ने बजट चर्चा का जवाब मंगलवार को दिया था।
बजट पारित होने के अगले चरण में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर संसद की स्थायी समितियां विचार करेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और आज पहला चरण संपन्न हो गया। दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा। इस अवधि के दौरान संसद की स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विचार करेंगी। बजट सत्र चार अप्रैल तक चलना निर्धारित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)