देश की खबरें | प्रधानमंत्री को भेंट की गई पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’ की पहली प्रति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को दिवंगत बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’’ की पहली प्रति भेंट की गई। कांग्रेस सांसद और कानूनविद के टी एस तुलसी ने यह पुस्तक प्रधानमंत्री को भेंट की।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को दिवंगत बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’’ की पहली प्रति भेंट की गई। कांग्रेस सांसद और कानूनविद के टी एस तुलसी ने यह पुस्तक प्रधानमंत्री को भेंट की।

बलजीत कौर तुलसी, के टी एस तुलसी की मां हैं। के टी एस तुलसी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’ की पहली प्रति मुझे प्राप्त हुई। बलजीत कौर तुलसी जी प्रसिद्ध वकील के टी एस तुलसी की मां हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने किया है।’’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान के टी एस तुलसी ने सिख धर्म के आदर्श सिद्धांतों के बारे में बात की और साथ ही गुरबाणी शबद सुनाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मन को छूने वाले थे उनके भाव।’’

प्रधानमंत्री ने के टी एस तुलसी द्वारा गाए गए गुरबाणी का एक ऑडियो भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्भाण के लिए हुए भूमि पूजन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने तो खुद ‘‘गोविंद रामायण’’ लिखी है।

उस समय इस वक्तव्य को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी और दावा किया गया था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने ऐसी कोई रचना नहीं की थी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\