देश की खबरें | चाबहार बंदरगाह से ईरानी उत्पादों की पहली खेप थाईलैंड रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चाबहार बंदरगाह से ईरानी उत्पादों की एक खेप पिछले सप्ताह थाईलैंड के लिए रवाना की गयी। यह पहला मौका है जब इस बंदरगाह से दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लिए एक खेप भेजी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त चाबहार बंदरगाह से ईरानी उत्पादों की एक खेप पिछले सप्ताह थाईलैंड के लिए रवाना की गयी। यह पहला मौका है जब इस बंदरगाह से दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लिए एक खेप भेजी गयी।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.

रणनीतिक रूप से स्थित इस बंदरगाह को भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा विकसित किया जा रहा है ताकि तीनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिल सके। पाकिस्तान ने भारत को पारगमन सुविधा देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद यह बंदरगाह विकसित किया जा रहा है।

ईरानी मीडिया ने ईरान के सिस्तान और बलोचिस्तान बंदरगाह तथा समुद्री संगठन महानिदेशक बहरूज अघाई के हवाले से यह जानकारी दी। चाबहार बंदरगाह से मछलियों की खेप भारतीय बंदरगाह मुंदरा भेजी गयी।

यह भी पढ़े | गोवा में आज COVID-19 के 337 नए मामले दर्ज किए गए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंदरा में इस खेप को दूसरे पोत में लादा गया। वह पोत खेप को बैंकाक बंदरगाह पहुंचाएगा।

भारत ने 2017 में चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान गेहूं भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\