एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तैराक एल्विस अली हजारिका 'रिले मोड' में इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले असमिया बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर तैराक एल्विस अली हजारिका 13 घंटे की 'रिले मोड' तैराकी के बाद इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले असमिया बन गए हैं।

देश की खबरें | तैराक एल्विस अली हजारिका 'रिले मोड' में इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले असमिया बने

गुवाहाटी, 30 जुलाई मशहूर तैराक एल्विस अली हजारिका 13 घंटे की 'रिले मोड' तैराकी के बाद इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले असमिया बन गए हैं।

यह हजारिका के पेशेवर तैराकी करियर में उनकी 14वीं समुद्री यात्रा है।

तैराकी के बाद एक बयान में हजारिका ने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत के बाद, मैं आखिरकार रिले मोड में इंग्लिश चैनल तैरने वाला पहला असमिया बन गया हूं। तैराकी रात डेढ़ बजे शुरू हुई और इसे पूरा करने में 13 घंटे लगे। यह बेहद थका देने वाला (कार्य) था।’’

हजारिका को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि यह असम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत और अत्यधिक गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शर्मा का संदेश पोस्ट किया, ‘‘रिले मोड में इंग्लिश चैनल को सफलतापूर्वक पार करने वाले पहले असमिया बनने पर एल्विस अली हज़ारिका को बधाई। 13 घंटे में इस कठिन चुनौती को पूरा करते हुए उन्होंने अपने करियर की 14वीं समुद्री तैराकी पूरी की है - यह असम और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।’’

हजारिका ने 2023 में रिले मोड में इंग्लिश चैनल को दोनों तरफ से पार करने वाले उत्तर-पूर्व के पहले तैराक बन कर इतिहास रचा था। उन्होंने इंग्लैंड के हैम्पशायर से फ्रांस के कैलाइस तक और वापस 78 किलोमीटर की कुल दूरी 31 घंटे में पूरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).